वर्तमान और पूर्व पार्षदों ने लोगों की समस्याएं सुनी

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार/ बारिश के कारण दूधियाबंद कॉलोनी में जलभराव हो गया। जिसके कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को पूर्व मेयर प्रतिनिधि, पूर्व सभासद अशोक शर्मा के साथ कांग्रेस पार्षद सुनील कुमार, सन्नी कुमार पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह ने लोगो की समस्याएं सुनी। स्थानीय निवासी शिमला देवी, रमेश, हरिचंद, ज्ञानमती, फूलमती, मंगतराम आदि ने बताया कि मूसलाधार बारिश से कॉलोनी में पानी भर गया। घर में रखा सामान बिस्तर, फर्नीचर, कपड़े, किताबें आदि खराब हो गया। पिछले एक सप्ताह से जलभराव हो रखा है। पानी बाहर ही नहीं निकल रहा। आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। संक्रामक बीमारियों डेंगू, मलेरिया आदि का खतरा बना हुआ है। कई लोग आकर देख गए लेकिन समस्या दूर नहीं हो रही है। पानी की निकासी नहीं होने से हर वर्ष जलभराव हो जाता है। रात गुजारनी भी मुश्किल हो जाती है। पार्षदों ने कहा कि लोगों की समस्या बहुत बड़ी हैं। शासन प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। बिजली से करेंट का भी खतरा बना हुआ है। जब इस प्रकार की कॉलोनियां बसाई जाती हैं तो उनको बेहतर सुविधा देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। स्थानीय विधायक सिर्फ वोट लेना जानते हैं सुविधा देना नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *