किस अंदाज में किसान नेता ने रखी अपनी बात

दीपक मिश्रा 

किस अंदाज में किसान नेता ने रखी अपनी बात
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि किसानों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर 21 अगस्त को राजधानी देहरादून में ऊर्जा भवन पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संजय चौधरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को वापस लिया जाए। ट्यूबवेल के लिए बिजली मुफ्त प्रदान की जाए। गन्ना मूल्य का 500 रूपए कुंतल निर्धारित किया जाए। पहाड़ में चकबंदी की जाए एवं जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। पहाड़ के किसानो को होम स्टे योजना का लाभ दिया जाए। पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार पूरे देश मैं जैविक केंद्र खोले जाएं। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नेचुरल माल्टा, बुरांस आदि पेय पदार्थो की फैक्ट्री लगायी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *