पूर्व प्रधान ने किया बीजेपी में शामिल होने का किया खंडन बीजेपी नेताओं पर लगाए आरोप

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार/ ज्वालापुर विधानसभा में कांग्रेस ने भाजपा के नेताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में छल से शामिल करने का आरोप लगाया है। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. नेपाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भाजपा नेता ने ग्राम अलावलपुर में बैठक की और उसमें कांग्रेस जिला पंचायत पूर्व प्रत्याशी व पूर्व प्रधान जगदीश कुमार को धोखे से भाजपा में शामिल कर वीडियो वायरल कर दी। जिसके बाद जगदीश प्रधान ने भाजपा में शामिल होने का खंडन किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भाजपा के पास कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता नहीं हैं इसलिए कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को छल से पार्टी में शामिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चाल चरित्र का चेहरा जनता के सामने आ रहा है। कार्यकर्ताओं की चोरी के साथ साथ वोट चोरी भी कर रहे हैं। जनता भाजपा को इस बार विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।
वहीं जगदीश प्रधान ने वीडियो वायरल कर कहा कि गांव के कुछ लोग समाज की बैठक बोलकर साथ ले गए थे। वहां पर भाजपा के नेता भी पहुंच गए और आनन फानन में भाजपा में शामिल होने की वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। भाजपा नेताओं द्वारा बहुत गलत किया गया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़वाया था। भाजपा में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। पहले भी ऐसी बहुत घटनाएं हो चुकी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना होगा।
अलावलपुर प्रधान खलील ने कहा कि जगदीश प्रधान कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य दल में नहीं जा रहे। कुछ ग्रामीणों ने समाज की बैठक बोलकर धोखे से उन्हें भाजपा में शामिल दिखा दिया। अब उन्होंने इसका खंडन भी कर दिया। सभी कांग्रेस के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *