बैठक का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ।

दीपक मिश्रा 

पीएम जी. जी. आई. सी. ज्वालापुर में राजकीय प्रधानाचार्य एसोसियेशन, जनपद हरिद्वार की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद हरिद्वार के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य सम्मिलित हुए।बैठक का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ।

बैठक की अध्यक्षता श्रीमती पूनम राणा ने की, संरक्षक के रूप में श्री भीकम सिंह तथा सचिव के रूप में प्रधानाचार्य गैंडीखत्ता भानु प्रताप शर्मा उपस्थित रहे।

बैठक के मुख्य बिंदु निम्न प्रकार रहे
1. प्रधानाध्यापक से प्रधानाचार्य पद पर
तत्काल पदोन्नति, ताकि काफी समय से प्रधानाध्यापक के पद पर कार्य कर रहे हेड मास्टर को पदोन्नति प्राप्त हो सके
2. प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती के स्थान पर नियम अनुसार शिक्षकों को शत प्रतिशत पद उन्नति क्योंकि काफी समय से प्रदेश के विद्यालय प्रधानाचार्य विहीन चल रहे हैं
3. उपार्जित एवं चिकित्सा अवकाश का जनपद स्तर पर स्वीकृत किया जाना
4. विभिन्न प्रकार की विभागीय जांच विशेष कर प्राथमिक विद्यालय और अशासकीय विद्यालय का दायित्व प्रधानाचार्यों को न दिया जाय, क्योंकि प्रधानाचार्य शैक्षिक संवर्ग का अधिकारी है।
5. Scert के बन रहे नवीन ढांचे में शैक्षिक संवर्ग के समस्त पद शैक्षिक संवर्ग में दिए जाएं।

 

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इन विषयों पर अपने विचार साझा किए एवं संगठन की ओर से एकमत होकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए मीटिंग के अंत में

राष्ट्रीय कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत सभी प्रधानाचार्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस बैठक में कुल 22 प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

इस प्रकार बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में श्री शाने करीम सिद्दीकी, विनीता, सरोजिनी अर्चना अजय बहादुर सिंह नीलम कटिहार लल्लन यादव महेंद्र लाल संध्या पाल मंजू कौशिक आदि प्रधानाचार्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *