दीपक मिश्रा
प्रतियोगिता में कक्षा प्रेप जूनियर से कक्षा 5 तक के 124 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को 3 श्रेणियों में बाँटा गया तथा प्रत्येक श्रेणी में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र दिया गया।
कार्यक्रम में रोटरी हरिद्वार के अध्यक्ष रो. डॉ. आलोक सारस्वत ने बच्चों को रोटरी की गतिविधियों, इंटरैक्ट क्लब और अर्ली एक्ट क्लब के बारे में जानकारी दी।
क्लब के सचिव रो. सक्षम पाठक ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके उन्नयन के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रतियोगिता में जितने वालों के नाम निम्न है :
केटेगरी 1 :
प्रथम स्थान- शिवांशी
द्वितीय स्थान – श्रव्य शर्मा
तृतीय स्थान – मृत्युंजय चौहान
केटेगरी 2
प्रथम स्थान- कृतिका
द्वितीय स्थान – रुद्रांश चौहान
तृतीय स्थान – यशिका ठाकुर
केटेगरी 3 :
प्रथम स्थान- सूर्यांश चौहान
द्वितीय स्थान – आदित्य यादव
तृतीय स्थान – आद्या शर्मा
कार्यक्रम में पीपी रो. विकास गोयल और पीपी रो. ब्रिज मोहन गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम श्रीवास्तव ने हिंदी के अभ्यास और प्रयोग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के संचालन और सफलता में विद्यालय की अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से ममता शर्मा और स्नेहा दीक्षित के योगदान की सराहना की गई।