भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने देहरादून मे हुई भीषण अतिवृष्टि पर जताई चिंता 

दीपक मिश्रा 

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने देहरादून मे हुई भीषण अतिवृष्टि पर चिंता जताई है व जानमाल के हुए नुकसान पर गहरी संवेदनाए व्यक्त की है।
डा.नरेश बंसल ने कहा कि इस बार मानसून अपने चरम पर है।पूरे प्रदेश आपदाग्रस्त है।इसके बाद अब देहरादून मे भी भारी अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है व जीवन अस्त व्यस्त हुआ है।देहरादून की सभी नदियां उफान पर है जिससे नुकसान हो रहा है।सहस्रधारा,मालदेवता,श्री टपकेशवर महादेव आदी मे भारी नुकसान हुआ है ।विभिन्न पूल व सड़क बह गई है।

डा. नरेश बंसल ने कहा नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे शासन,प्रशासन,एडीआरएम,एसडीआरएफ,पुलिस आदि त्वरित बचाव व राहत मे लगे है।प्रधानमंत्री जी व गृहमंत्री श्री अमित शाह जी घटना पर नजर बनाए है व सीएम धामी स्वंय ग्राउंड जीरो पर है।
डा. नरेश बंसल ने आह्वान किया की सभी सतर्क रहे व घबराए नही व शासन प्रशासन के नियमो व अपील का पालन करे।डा. नरेश बंसल ने सभी के सकुशल होने की कामना ईश्वर से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *