बड़ी रामलीला में ताड़का वध के मंचन पर दर्शकों से खचाखच भरा पंडाल ताड़का वध से रोमांचित हो उठे दर्शक

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार : बड़ी रामलीला में ताड़का वध के मंचन से दर्शकों से खचाखच भरा पंडाल रोमांचित हो उठा। वहीं, राजा जनक के हल चलाने से माता सीता के पैदा होने से जनकपुरी में उत्सव मनाने का मंचन भी किया गया।

शुक्रवार देर रात तक चले रामलीला के मंचन में राक्षसों के बढ़ते अत्याचार को रोकने के लिए ही ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में जाते हैं। उनसे राम लक्ष्मण को अपने साथ ले जाकर यज्ञ रक्षा करने का वास्ता दिया तो राजा दशरथ ने रघुकुल की परम्परा तथा राजधर्म का निर्वाह करते हुए राम व लक्ष्मण को ऋषि विश्वामित्र के साथ भेज दिया। दादा गुरु भगवत शर्मा ‘मुन्ना’ तथा दिग्दर्शक मनोज सहगल संगीत दिग्दर्शक विनोद नयन के निर्देशन में रामलीला के सर्वाधिक भावुक उस दृश्य की प्रस्तुति की गई, जिसमें राजा जनक के राज्य में सूखा पड़ गया और जनता भूख से व्याकुल हो उठी। राजा के जनता का हितैषी होने का आदर्श प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि राजा जनक को स्वयं जनता के दु:ख-दर्द का एहसास हुआ। उन्होंने जनता के बीच जाकर न केवल उसकी समस्याओं का समाधान किया, बल्कि वर्षा होने की कामना को लेकर स्वयं हल चलाया। राजा जनक के इसी पुरुषार्थ का परिणाम था कि हल का फल एक घड़े से टकराया और उस घड़े से कन्या के रूप में सीता का अवतरण हुआ। जिससे जहां वर्षा होने से सूखा समाप्त हो गया, वहीं माता सीता के जन्म के बाद दर्शकों ने खूब उल्लास मनाया। इस बार आयोजकों ने राम भक्तों की सुविधा के लिए वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण किया है।
रंगमंच का संचालन डाक्टर संदीप कपूर एवं विनय सिंघल ने संयुक्त रुप से किया तथा श्रीरामलीला के रंगमंच सहित सम्पूर्ण व्यवस्था को सकुशल सम्पन्न कराने में श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र चड्ढा, ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन, ट्रस्ट के मंत्री रविकांत अग्रवाल, कमेटी के महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, ऋषभ मल्होत्रा, विशाल गोस्वामी, राहुल वशिष्ट, अंजना चड्डा, पवन शर्मा, दर्पण चड्ढा, मनोज बेदी, सुनील वधावन, विकास सेठ, महेश गौड़, सुरेन्द्र अरोड़ा, गोपाल छिब्बर, कन्हैया खेवडिया एवं अनिल सुखीजा सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आज किसान के अभिनय में शिव चरण सूद, राजा जनक- आदित्य चावला, दशरथ- संजीव गिरी, राम- पवन खैरवाल, लक्ष्मण-नीरज चौहान तथा अमित पांडे, अमित चौटाला, मुकुल गिरी, सीटू गिरी, सिद्दार्थ गिरी, विवेक शर्मा, नारायण, मनोज शर्मा आदि का अभिनय सराहनीय रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *