एसएमजेएन कालेज में छात्र-छात्राओं को वितरित की अल्बेंडाजोल दवा

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 9 अक्तूबर। एसएमजेएन कालेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र- छात्राओं को अल्बेंडाजोल की दवा वितरित की गई। इस अवसर पर कालेज प्रबंध समिति एवं अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी भी मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए चलाया जा रहा एक महत्वपूर्ण अभियान है। कालेज के प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि कृमि पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं और एनीमिया, कुपोषण जैसी गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न कर मानसिक एवं शारीरिक विकास अवरूद्ध कर देते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रहे कृमि मुक्ति अभियान की प्रशंसा की। कॉलेज में चिकित्सक के रूप में कार्यरत डा.प्रदीप त्यागी ने छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल गोली के विषय में विस्तार से समझाया और कृमि मुक्ति कार्यक्रम के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डा.संजय माहेश्वरी, प्रो.विनय थपलियाल, डा. शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *