दीपक मिश्रा
हरिद्वार/ भारतीय किसान यूनियन सर्व ने कांवड़ियों के लिए निशुल्क दवा और फल वितरण शिविर का आयोजन किया। ज्वालापुर स्थित कांवड़ पटरी मार्ग पर विधायक आदेश चौहान और मेयर किरण जैसल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन सर्व का कार्यक्रम बहुत सराहनीय है। कांवड़िये बहुत लंबी यात्रा करते हैं इस दौरान उनको थकान के साथ साथ चोट भी लगती है। रास्ते में उन्हें दवा मिलने से बहुत राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार कांवड़ियों की यात्रा के प्रति बहुत गंभीर है। कांवड़ियों को पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं पूरी यात्रा पर नज़र रख रहे हैं।
मेयर किरण जैसल ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करने से भगवान भी खुश होते हैं। वर्ष में दो बार कांवड़ मेला लगता है। जिसमें करोड़ों की संख्या में कांवड़िये धर्मनगरी पहुंचते हैं।
इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, रश्मि चौधरी, राजेश रस्तोगी, अनिल शर्मा, आदित्य नागर, जसविंदर सिंह, गोविंद सिंह, नवीन तेश्वर, प्रमोद राठौर, कुलदीप विश्नोई, डॉ. अविनाश, राजीव थपलियाल, ताहिर हसन, नीतू सिंह, रूबी, गोपाल भारद्वाज, धर्मेश पाल, आकाश शुक्ला, अरुणा आदि उपस्थित थे।