धर्म ध्वजा संत-महापुरुषों के सानिध्य में 30 दिसम्बर को होगी स्थापित: श्रीमहंत रामरतन गिरी

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार, 31 अक्टूबर। तपो निधि श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने महाकंुभ मेला प्रयागराज की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 20 दिसम्बर को जमात रमतापंच हरिद्वार से प्रयागराज के लिए रवाना होगी और 30 दिसम्बर को धर्म ध्वजा संत-महापुरुषों के सानिध्य में स्थापित की जायेगी। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी 2025 को शोभायात्रा नगर भम्रण के लिए निकाली जायेगी और छावनी प्रवेश होगा। प्रयागराज महाकंुभ मेले का 14 जनवरी को पहला शाही स्नान होगा। यह शाही स्नान मकर संक्राति पर्व को पड़ रहा है। वहीं, दूसरा शाही स्नान मौनी अमवस्या 29 जनवरी को होगा और तीसरा शाही स्नान बसंत पंचमी 3 फरवरी को होगा। सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि प्रयागराज महाकंुभ मेला दिव्य भव्य व आलौकिक छटा को बिखेरेगा देश दुनिया के श्रद्धालु भक्त महाकुंभ मेले में हिस्सा लेगे। सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार का प्रमुख केन्द्र प्रयागराज महाकंुभ मेला होगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत श्रीरविन्द्रपुरी महाराज एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सान्धिय में सकुशल सम्पन्न होगा। प्रयागराज महाकंुभ मेला सभी 13 अखाड़ों के संत-महापुरुषों एवं धर्मगुरुजनों के आशीर्वाद से भव्य-दिव्य व आलौकिक सम्पन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *