भगत सिंह चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया।

दीपक मिश्रा

हरिद्वार/ युवा कांग्रेस ने पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में बुधवार देर शाम भगत सिंह चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर कैश खुराना ने कहा कि सरकार आतंकवाद रोकने में नाकाम साबित हो रही है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षा नहीं मिल रही। आतंकवादियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार सिर्फ चुनाव के तैयारियों में लगी रहती है। प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी कर आतंकवादियों की कमर तोड़ने जैसी बाते कर जनता को गुमराह किया गया।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि जब खुफिया विभाग द्वारा पहले ही आशंका जताई गई थी तो सुरक्षा में चूक कैसे हुई। सरकार की नाकामी से निहत्थे पर्यटकों की जान गई। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में बीजेपी सरकार आई है तभी से आतंकवादी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, नितिन तेश्वर, मनोज सैनी, शुभम जोशी, तरुण व्यास, वसीम सलमानी, जावेद, दीपिका गुप्ता, रमणीक सिंह, ऋषभ वशिष्ठ, संस्कार ठाकुर, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *