कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल का धर्मनगरी पहुंचने पर दलित समाज ने स्वागत किया।

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार/ कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल का धर्मनगरी पहुंचने पर दलित समाज ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी और देहरादून में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली के लिए आह्वान किया। भेल स्थित आंबेडकर भवन में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेता को समाज का भला भी करना चाहिए। समाज का शोषण बढ़ता जा रहा है। समाज के अच्छे युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाए। सरकार निजीकरण कर आरक्षण को समाप्त कर रही। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। डिग्री है पर नौकरी नहीं है। संगठन में गुटबाजी बहुत अधिक हो रही है सबसे पहले इसे दूर किया जाए। संगठन में कार्यकर्ताओं का सम्मान भी होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि 30 अप्रैल को देहरादून में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में दलित समाज के लोगों की भागीदारी होनी है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में कार्यकर्ताओं का सम्मान और अधिकार जरूरी है। सभी को एकजुट होकर चलना होगा। देश संविधान से चलेगा और सरकार संविधान समाप्त करना चाहती है। राहुल गांधी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे। उनके हाथों को मजबूत करने के लिए संविधान बचाओ रैली की जा रही है। बाबा साहेब के बनाए संविधान को सरकार से खतरा है। इस अवसर पर अनुसूचित विभाग ग्रामीण जिलाध्यक्ष इसम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुखपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष कैलाश चंद, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, मुरली मनोहर, नितिन तेश्वर, वरुण बालियान, तीर्थपाल रवि, सीपी सिंह, बीएस तेजियान, अमित नौटियाल, अमित चंचल, रकम सिंह, वेदपाल, पप्पू वाल्मीकि, पीएल कपिल, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार, राजन कांगड़ा, संजय टांक, करन घाघट, श्यामलाल, जसवीर सिंह, वरुण बालियान, दिनेश वालिया, अरविंद, नितेश, काकू, सोनू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *