दीपक मिश्रा
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं जनपद हरिद्वार के द्वारा पूर्व की भांति 07 मई 2025 को स्व श्री गोविंद बल्लभ उपाध्याय जी एवं स्व श्री शिवनारायण सिंह की पुण्य तिथि में तेरहवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है
जो सुबह 09 बजे से प्रारंभ होगा
जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह प्रमुख अधीक्षक डॉ विजयेश भारद्वाज मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा राजेश कुमार गुप्ता जी प्रभारी रक्तकेंद्र डॉ रविन्द्र चौहान को भी स्व श्री गोविंद बल्लभ उपाध्याय जी एवं स्व श्री शिवनारायण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तत्पश्चात सभी अधिकारी कर्मचारी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे ।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि स्व गोविंद बल्लभ उपाध्याय एवं स्व शिवनारायण जी ने संगठन में कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए अपनी जान की भी परवाह नहीं की जो कि एक मिसाल बन गई है। उनके इस बलिदान के कारण ही हम कर्मचारियों का उत्थान हुआ है और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आज अच्छे वेतनमान ले रहा है ये सब संगठन की देन है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर जिलामंत्री राकेश भंवर ने सभी से अपील और अनुरोध किया कि आप 07मई को रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा करें और रक्तदान देकर दूसरों के साथ साथ अपनी जान भी सुरक्षित करें।
रक्तदान करने से आपको कोई कमजोरी नहीं आती है बल्कि कई रोगों को हमारे शरीर में घर करने से रक्तदान कर रोका जा सकता है।