दीपक मिश्रा
न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के व्यापारियों ने अध्यक्ष मृदुल कौशिक के नेतृत्व में नगर निगम हरिद्वार के एम अन ए को ज्ञापन सोपा *अध्यक्ष मृदुल कौशिक* ने कहा कि चंद्राचार्य चौक हरिद्वार जल भराव क्षेत्र है जहां पर नालों की सफाई बरसात से दो माह पूर्व हो जानी चाहिए बरसात के सर पर आने पर ही सफाई होती है जिस कारण नालों की सफाई ठीक प्रकार से नहीं हो पाती और व्यापारियों व आम नागरिकों को जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ता है बरसात से 2 महीने पूर्व नालो की तली झाड सफाई होने से जल भराव की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है ।
नालो की सफाई से निकले हुए मलबे को भी तुरंत उठाना जाना चाहिए और नाले के टूटे हुए स्लैब भी दुर्घटना का कारण बनते है ।
*उपाध्यक्ष अनूप सिद्धू* ने कहा कि भगत सिंह चौक अंडर पास की डिवाइडर रेलिंग आधी लगी लगा कर छोड़ दी गयी है जिसको पूरा करना चाहिए व अंडर पास के नीचे हो रहे गड्ढो की मरम्मत शीघ्र की जाए जिससे जल भराव होने के कारण दुर्घटना से बचा जा सके ।
*महामंत्री दीपक अग्रवाल* ने कहा कि छेत्र की पथ प्रकाश व्यवस्था चारमाई हुई है स्ट्रीट लाइट व हाई मॉस्क लाइट कई दिनों से बन्द पढ़ी हुई है जसके कारण छेत्र में अंधेरा रहता है ।
सभी व्यपारियो ने मुख्य नगर आयुक्त को छेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु छेत्र का दौरा करने का न्योता दिया ।
ज्ञापन देने वालो में राहुल अग्रवाल , नरेंद्र सूद , हैदर नक़वी , हिमांशु सैनी , पवन दबे , कार्तिक शर्मा ,नवीन अनेजा , सुनील गुलाटी , विमल मल्होत्रा , गुरबख्श खुराना , संजय दिवेदी , आदि व्यापारी मौजूद रहे।