दीपक मिश्रा
हरिद्वार/ नगर निगम द्वारा सड़क से रेहड़ी पटरी वालों को हटाए जाने का युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक व्यापारी और निगम कर्मचारियों के बीच हाथपाई भी हुई। गुरुवार दोपहर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने रोड धर्मशाला के पास पहुंची। जहां से उन्होंने परशुराम चौक तक अभियान चलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कैश खुराना भी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया। उन्होंने कहा कि विभाग सिर्फ गरीब रेहड़ी पटरी वालों का ही शोषण कर रहा। जहां पर अतिक्रमण है वहां जाने की हिम्मत नहीं कर रहे। बीजेपी सरकार गरीब, मजदूरों को ही दबा रही। रोजगार देना तो दूर रहा रोजगार छीना जा रहा। अब जब यात्री सीजन शुरू हो रहा है तो निगम को अतिक्रमण याद आए गया। अवैध अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए लेकिन छोटे दुकानदारों, रेहड़ी पटरी वालों को तंग नहीं करना चाहिए। इस प्रकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम अधिकारी घोटाले कर रहे।