UK 07FK 4290 को रोकने का इशारा किया

दीपक मिश्रा 

आज मुखबिर खास की सूचना पर एवं जिला आबकारी अधिकारी श्लक्ष्मण सिंह बिष्ट के निर्देशन में रानीपोखरी – नरेन्द्रनगर बाईपास पर मनइच्छा देवी मन्दिर के समीप वाहनों को रोक कर रोड चैकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर खास की सूचना के आधार पर एक सफेद रंग की कार आते हुई दिखाई दी जिसका वाहन संख्याः UK 07FK 4290 को रोकने का इशारा किया गया, परन्तु वाहन चालक नहीं रूका तथा वाहन को और तेज गति से भगाने लगा, कुछ ही दूरी पर जा कर उसे पकड लिया तथा वाहन की तलाशी ली गयी, जिसमें 58 बोतल रॉयल स्टैग की बरामद की गयी जिसमें FOR SALE DEFENCE ONLY UTTARKHAND अंकित है तथा उक्त पेटियों को काली पन्नियों में पैक किया गया था। उक्त वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिनका नाम व पता आधार कार्ड पर मनोज कुमार पुत्र श्री पुत्र ओमी सिंह निवासी बद्रीश कालोली-2 मिंयावाला देहरादून व उमेश कुमार पुत्र श्री बसन्त लाल निवासी ग्राम दैड थाना उखिमठ रूद्रप्रयाग अंकित है। उक्त दोनों अभियुक्तों को मा० न्यायालय में उपस्थित किया गया तथा वाहन संख्या UK 07FK 4290 को धारा 60 (1)/72 के अन्तर्गत सीज किया गया है।

उक्त समस्त कार्यवाही में समरबीर सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-2 नरेन्द्रनगर, श्री देवानन्द वेदवाल उप आबकारी निरीक्षक, श्री आषीश नेगी व श्री आनन्द गुनसोला प्रधान आबकारी सिपाही एवं श्री श्रवण कुमार आबकारी सिपाही सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *