फिर एक दिन बाल गृह बच्चों के साथ बिताया _डॉ मनु

दीपक मिश्रा 

 

फिर एक दिन बाल गृह बच्चों के साथ बिताया _डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और फाउंडर प्रेसिडेंट मनु मन की आवाज फाउंडेशन ने अपने समूह के साथ बाल गृह के बच्चों के साथ समय व्यतीत किया और बच्चों से बातचीत कर उनके मन की बात पूछी उन्हें भविष्य हेतु उन्हें किस प्रकार अपना टाइम मैनेजमेंट बनाकर कार्य करना चाहिए ।और किस प्रकार वो अपने कार्यों को, मनोरंजक रूप में कर सके भिन्न तरीके समझाए। मनु का कहना है कि इस आयु में बाल गृह में बच्चे कई बातें अपने मन में छुपाए रखते हैं, दबाएं रखते हैं। जिस कारण से उन्हें मानसिक तनाव रहने लगता है और जो कि उनके विकास के लिए घातक है बिल्कुल भी सही नहीं है। अतः डॉ मनु शिवपुरी _अध्यक्ष मनु मन की आवाज फाउंडेशन का सदैव प्रयास रहता है कि समय_ समय पर उन बच्चों से जाकर मिलते रहे और उन्हें सुखद भविष्य के लिए मोटिवेट करें।डॉ मनु के टीम सदस्य श्री सनी मल्होत्रा बीसी ज्वेलर्स नैयनसी मल्होत्रा , कुं0 मनीषा शर्मा ,श्रीमती मनीषा शर्मा ,परिधि शर्मा ,श्री बादल अरोड़ा,एडवोकेट अर्क शर्मा ने कई घंटे बाल गृह में बच्चों के साथ बिताए । सनी मल्होत्रा ने भी बच्चों को अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित किया । नैयनसी मल्होत्रा द्वारा बच्चों को टाइम टेबल बनाने हेतु प्रेरित किया। डॉ मनु शिवपुरी ने बच्चों को कुछ सहज मेडिटेशन के नियम बताएं ताकि बच्चे खेल-खेल में ज्ञान के कुछ सरल नियमों को सीख सके ,जो कि उनके जीवन में कुछ ना कुछ परिवर्तन ला सके ।डॉ मनु शिवपुरी द्वारा अनीता गोयल जी, नविता गोयल जी,संजीव बालियान जी एवं नीतीश रेहान जी का धन्यवाद किया। समूह की और से सभी बालकों को शर्ट्स, स्टेशनरी ,सभी को फुटबॉल , एवं अल्पाहार वितरित किया गया ।सभी बच्चे बहुत प्रसन्न हुए । संस्कार शाला में बाल गृह की अधीक्षिका एवं विपिन कुमार जी एवं बाल गृह के सम्मानित अध्यापक भी उपस्थित रहे। डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने कहा कि पूर्व की भांति ही हम बालकों के साथ समय और अच्छे संस्कारों को बांटने समय समय पर आते रहेंगे। और बालकों को उनके सुंदर भविष्य बनाने हेतु कार्य करते रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *