घंटे का कार्यबहिष्कार तथा परिसर/ चिकित्सालय में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया

दीपक मिश्रा 

 

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उपशाखा गुरुकुल के पूर्व घोषित आंदोलन नवें दिन समस्त कर्मचारियों ने वेतन के स्थाई समाधान हेतु तीन घंटे का कार्यबहिष्कार तथा परिसर/ चिकित्सालय में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया
जिसकी अध्यक्षता करते हुए अनिल कुमार एवं लोकेंद्र कुमार ने कहा की अगर विश्वविद्यालय द्वारा वेतन का स्थाई समाधान नहीं होता तो कमचारियों को निदेशक आयुर्वेद यूनानी सेवाएं देहरादून के अधीन कर दिया जाय
गुरुकुल उपशाखा के प्रचार मंत्री मोहित कुमार। ने कहा की अगर विश्वविद्यालय द्वारा कर्मचारियों का वेतन समय से नही मिलता तो कर्मचारी 26.06.25 को सांकेतिक तालाबंदी दिनांक 27.06.25 बुद्धि शुद्धि यज्ञ तथा 28.06.25 को मांगो के सम्बन्ध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन प्रेषित कर विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा आंदोलन को और उग्र तरीके से करेंगे जिसमें संपूर्ण उत्तरदायित्व विश्वविद्यालय प्रशासन का होगा
कार्य बहिष्कार एवं नारेबाजी में राकेश चन्द, राजू कश्यप, पप्पू, त्रिलोकी प्रसाद, अरुण कुमार, कमलेश देवी, नीलम बिष्ट, ममता, सतीश उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *