पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह रावत ने किया ऐलान अगर आज कल में बजट जारी न हुआ तो सभी संबद्ध संगठन सड़कों पर उतर कर करेंगे आंदोलन।

दीपक मिश्रा 

दिनांक 10जुलाई 2025 अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय में धरना प्रदर्शन और बहिष्कार आज भी जारी रहा कर्मचारियों को वेतन जब तक जारी नहीं होता तब तक आंदोलन प्रदर्शन जारी रहेगा। आज धरना प्रदर्शन में पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह रावत प्रदेश ऑडिटर एस पी चमोली जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने आकर समर्थन दिया और कहा कि अगर जल्द ही बजट जारी नहीं हुआ तो पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन से संबद्ध 56संगठन को सड़क पर आने को मजबूर होगा।
पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह रावत प्रदेश ऑडिटर एस पी चमोली जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने कहा कि प्रदेश में माननीय प्रधानमंत्री जी आयुष प्रदेश को बढ़ावा देकर आगे बढ़ाना चाहते हैं किंतु उत्तराखंड प्रदेश में आयुष के कर्मचारियों के हालात ऐसे हैं कि ऋषिकुल और गुरुकुल एवं मुख्य परिसर हरावाला का वेतन लगभग पांच माह से नहीं मिल पा रहा है जो कि अत्यंत दुःखद है, जल्द ही शासन और विश्विद्यालय प्रशासन ने वेतन के लिए बजट जारी नहीं हुआ तो पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन से संबद्ध सभी पदाधिकारी और सदस्य सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे इसका समस्त उत्तरदायित्व सरकार और शासन का होगा, उसके बाद सभी पदाधिकारी जगतगुरू आश्रम में डा रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व मुख्यमंत्री जी से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि में मुख्यमंत्री जी से इस संबंध में बात करूंगा।
आयुर्वेदिक यूनानी सेवाएं प्रदेश महामंत्री के के तिवारी चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, ताजबर सिंह, आयुर्वेदिक फार्मेसी संयुक परिषद के अशोक कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण और स्थाई समाधान नहीं होता है तब तक आंदोलन प्रदर्शन जारी रहेगा।
के एन भट्ट कार्यकारी अध्यक्ष समीर पांडे, मोहित मनोचा संध्या रतूड़ी ने कहा कि शासन और विश्विद्यालय प्रशासन कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है जो कि बिल्कुल मंजूर नहीं कर्मचारी अपने परिवार के साथ धरने में बैठेंगे और जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी करेंगे। धरना प्रदर्शन में सोहन सिंह रावत, एस पी चमोली, ललित मोहन जोशी, दिनेश लखेडा ताजबर सिंह मनीष पंवार राकेश चंद्र अनिल कुमार लोकेंद्र सिंह मनोज, के एन भट्ट, समीर पांडे, सतीश रोहन पप्पू सहदेव अंकित मोहित मनोचा, संध्या रतूड़ी, कमलेश ईशा ब्रिजेश अशोक कुमार, सुमंत पाल, कमलेश, बाला देवी, नीलम बिष्ट पुष्पा, अमित लांबा, विनोद कश्यप ज्योति नेगी, इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *