दीपक मिश्रा
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड जनपद हरिद्वार में मेला चिकित्सालय परिसर में गुलदार और अन्य जानवर आ जाने की घटना हो रही है जिसके लिए पूर्व में भी कई बार इस संबंध में वन विभाग को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया है किंतु वन विभाग द्वारा आज तक भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है अपितु परिसर में किसी भी परिवार के साथ होने वाली घटना का इंतजार किया जा रहा है। जिसके लिए आज कर्मचारियों द्वारा संगठन के पैड पर एक ज्ञापन वन्य जीव प्रतिपालक के नाम सौंपा गया जिसको रेंजर बी डी तिवारी ने वन्य जीव प्रतिपालक के प्रतिनिधी रूप में ज्ञापन लिया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि कर्मचारियों के परिवारों में दिनांक 28जून को शाम को 7, 30बजे से 8, 00बजे के बीच में गुलदार द्वारा सरेआम कुत्ता उठाकर ले जाने से आक्रोश एवं भय व्याप्त है जिसके लिए वन्य जीव प्रतिपालक को ज्ञापन दिया गया है उन्होंने कहा कि पूर्व में भी गुलदार, पेड़ो की लॉपिंग अजगर, सांप आ जाने की शिकायत पूर्व में की जा चुकी है किंतु न ही जंगल की और कांटे वाली तारबाड़ और न ही दीवार ऊंची की गई है अगर जल्द ही कोई कार्यवाही नहीं होती है तो कर्मचारी सपरिवार आंदोलन प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व वन्यजीव प्रतिपालक कार्यालय का होगा।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर ने बताया कि अगर किसी भी प्रकार से कोई भी जनहानि मेला चिकित्सालय परिसर में होती है तो उसका संपूर्ण उत्तरदायित्व वन विभाग राजा जी राष्ट्रीय पार्क का होगा ।
ज्ञापन देने वालों में दिनेश लखेडा महेश कुमार, राजेन्द्र तेश्वर, राकेश भंवर, सचिन, मूलचंद्र चौधरी, नितिन ठाकुर इत्यादि शामिल रहे।