रोशनाबाद स्थित विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग अंदाज में विरोध जताया।

दीपक मिश्रा 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य अभियंता का जताया विरोध
हरिद्वार/ रोशनाबाद स्थित विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग अंदाज में विरोध जताया। पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अभियंता मोहित जोशी का फूल मालाओं से स्वागत कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग बीजेपी के आदेश पर कार्य कर रहा है। पूर्व सभासद अशोक शर्मा, पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान ने कहा कि अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट रहे। जब वो बीजेपी की सदस्यता लेते हैं तो कनेक्शन जोड़ देते हैं। कनखल में कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी का अवैध कनेक्शन बताकर कनेक्शन काटा गया। 20 दिन तक उक्त युवक विभाग के चक्कर काटता रहा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अधिकारियों कर्मचारियों को कनेक्शन जोड़ने का आग्रह किया लेकिन विभाग ने कनेक्शन नहीं जोड़ा। जब बीजेपी नेताओं और विधायक ने फोन किया तो एक दिन में जोड़ दिया। विभाग के अधिकारी बीजेपी के इशारे पर कार्य कर रहे हैं। किस आदेश पर कनेक्शन काटा जाता है और फिर जोड़ा जाता है।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सभी विभाग शोषण कर रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो विभागों पर बीजेपी कार्यालय के फ्लेक्स लगाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डा. दिनेश पुंडीर, रमणीक सिंह ने कहा कि बीजेपी डरा धमकाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। बीजेपी का स्तर गिरता जा रहा हैं। वोट चोरी कर सरकारें बना रही। इस अवसर पर ओम पहलवान, वसीम सलमानी, समर्थ अग्रवाल, आशुतोष श्रीवास्तव, मनोज जाटव, विशाल अग्रवाल, करण सिंह राणा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *