कनखल स्थित दरिद्र भंजन मंदिर गंगा घाट पर देवभूमि विकास फाउंडेशन के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया।

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार/ कनखल स्थित दरिद्र भंजन मंदिर गंगा घाट पर देवभूमि विकास फाउंडेशन के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया।
इस दौरान संरक्षक रेखा वाल्मीकि ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अपने शरीर के साथ साथ आसपास स्थल को भी स्वच्छ रखना चाहिए। लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। सफाई रहने से बहुत सारी बीमारियों से भी बचा जा सकता है इसके लिए साफ सफाई बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर सचिव शीतल चंचल, उपाध्यक्ष विकास चंचल, कोषाध्यक्ष कौशल्या, सुनील, सविता, कल्पना, बबली, सीमा, नीलम चंचल, सुशील, देव चंचल, कविता बेनीवाल आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *