शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार/ जुल्म के आगे नहीं झुकने वाले और अपना शीश बलिदान करने वाले नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर को 350 वे सालाना शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि देने के लिए भेल सेक्टर 2 स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार देर शाम गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया जहां संगत ने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब और गुरु तेग बहादुर को नमन किया। सचखंड हजूर साहिब रागी भाई गुरवंत सिंह ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सुदीप सिंह सलूजा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी। उन्होंने जुल्म के आगे नहीं झुकना सिखाया। उनकी शहादत ने कमजोर लोगों को संघर्ष करने की प्रेरणा दी। जब भी कभी शहीदी पर बात होती है तो सबसे पहले गुरु तेग बहादुर और उनके पूरे परिवार का नाम आता है। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह ओबेरॉय, बलदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरपाल सिंह ओबेरॉय, संजय सिंह, निर्मल सिंह, इंद्रजीत सिंह, बलवंत सिंह, जगजीत सिंह, महेंद्र सिंह, हरजिंदर कौर, सुखबीर कौर, सिमरत कौर, लखबीर सिंह, अनूप सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में संगत उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *