बम डिस्पोजल स्क्वॉयड ने चलाया चंडी देवी मंदिर रेलवे स्टेशन बस अड्डे पर चेकिंग अभियान

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 27 नवम्बर। पुलिस की बम डिस्पोजल स्क्वॉयड ने चंडी मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी और सुरक्षा की जांच के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, बैग या गतिविधि को देखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस व्यपाक स्तर पर निरंतर चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर नजर रख रही है। मुख्य स्थानों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस टीमें तैनात की गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *