दीपक मिश्रा
नवोदय नगर वार्ड संख्या–13 अंतर्गत खालसा कॉलोनी में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया । यह निर्माण कार्य लंबे समय से क्षेत्रवासियों की आवश्यकता रहा है, जिसके पूर्ण होने से कॉलोनी की मूलभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।
इस विकास कार्य से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही बेहतर जल निकासी व्यवस्था के माध्यम से स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित नागरिक जीवन को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना खालसा कॉलोनी के संतुलित एवं दीर्घकालीन विकास की दिशा में एक अहम उपलब्धि है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य केवल तात्कालिक समस्याओं का समाधान करना नहीं है, बल्कि ऐसी योजनाओं को धरातल पर उतारना है जो आने वाले वर्षों तक क्षेत्रवासियों के जीवन को आसान और सुरक्षित बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और विकास कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नगर पालिका निरंतर जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए क्षेत्र को एक सशक्त और सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी व बिदंर पाल, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष श्वेता सिंह, अशोक शर्मा, भानू प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, अवधेश राय, पवन सैनी, मुकेश रावत, अजय मलिक, रवि वर्मा, रविन्द्र उनियाल, गौरव रौतेला, विक्रम बुल्लर, देव विख्यात भाटी, सुधांशु राय, दिनेश चंदा, जोगिंदर पंवार, सचिन त्यागी, दीपा सिंह, आदित्य मलिक, रिंकू सिंह, पंकज पटेल,प्रमोद तिवारी, हर सिंह, बलवंत जीना, मनोज नेगी, शिव सिंह, मुकेश जोशी, नरेंद्र, दिनेश मेहता, बच्चन सिंह, दीपा नेगी, गंगा तिवारी, रंजना जोशी, सीमा, नीतू रावत, शकुंतला देवी, प्रभा देवी, कार्की नेगी, रेनू, अनीता मेहता, दीपा मावरी, पूनम नेगी, सोनम रावत, मंजू जीना, शिवानंद, राकेश नेगी, पुष्कर, सर्वन मेहरा, भुवन डिमरी, अंकित त्यागी, अरविंद पांडेय, अवतार सिंह, प्रकाश साह, सपना पंडित,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।