फायर स्टेशन मायापुर में दादूपुर गोविंदपुर, बहादराबाद हरिद्वार में स्क्रैप के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली ।

दीपक मिश्रा 

फायर स्टेशन मायापुर में दादूपुर गोविंदपुर, बहादराबाद हरिद्वार में स्क्रैप के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली । सूचना मिलने पर जनपद की सात फायर यूनिटें घटनास्थल पहुंची, आग भयंकर रूप से फैल चुकी थी तथा आसपास स्थित मकानों तक आग की लपटें उठ रही थी, तड़के अचानक लगी आग से आसपास रहने वाले लोगों में भय का माहौल था। फायर यूनिटों द्वारा कड़ी मेहनत लगन एवं सावधानी पूरक अग्निशमन कार्य कर आग को कंट्रोल किया गया, साथ ही आसपास स्थित मकान से लोगों को सकुशल बचाया गया। इस अग्निकांड में फायर स्टेशन मायापुर से दो फायर टेंडर, फायर स्टेशन बहादराबाद से एक फायर टेंडर,फायर स्टेशन सिडकुल से दो फायर टेंडर,फायर स्टेशन भगवानपुर से एक फायर टेंडर तथा फायर स्टेशन रुड़की से एक फायर टेंडर मय यूनिटों ने लगातार लगभग 9 से अधिक घंटे अग्निशमन कार्य कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया। उक्त स्क्रैप का गोदाम वसीम पुत्र श्री खलीफ निवासी दादूपुर गोविंदपुर निकट बालकुंज का था। *इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई, तथा फायर यूनिटों द्वारा इस भीषण अग्निकांड में 20 से 25 लोगों को आग की चपेट में आने से सकुशल बचाया गया*।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *