दीपक मिश्रा
गुरुकुल कंागड़ी सम-विश्वविद्यालय, हरिद्वार के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय मे सी.एस.आई.आर. न्यू दिल्ली, एव यूकास्ट देहरादून द्वारा अनुदानित दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन (इण्टरनेशनल कांफ्रेस) आटोमेशन फाॅर सस्टेनेबल फ्यूचर विषय पर आयोजन किया जा रहा है।जिसमे मुख्य अतिथि प्रो0 एन.के. जोशी, कुलपति, श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय, उत्तराखण्ड, एव श्री मनीष कुमार, सचिव, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, होगे। अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता प्रो0 प्रतिभा मेहता लूथरा, कुलपति,गुरुकुल कंागड़ी सम-विश्वविद्यालय, हरिद्वार द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो0 जी.डी. ठाकरे, सी.एस.आई.आर., आई.आई.पी. देहरादून तथा प्रो0 अमित कुमार, ननजिग यूनिवर्सिट्रीज आॅफ इन्फारमेंशन साईस एण्ड टेक्नोलाॅजी, चाईना होगे।आमत्रित अन्तर्राष्ट्रीय व्याख्याताओं की सूची में प्रो0 सिमी बजाज, वेस्टरन सिडनी यूनिवर्सिट्रीज, सिडनी, आस्ट्रेलिया, प्रो0 अतुल्य के. नागर, प्रोफेसर रिसर्च, होप यूनिवर्सिट्री जलीवर पूल यू.के तथा डा0 दिपिका कोन्डल,यूनिवर्सिट्रीज आफ ईस्टरन फिनलैड़, फिनलैड़ होगे।
सम्मेलन के कांफ्रेस चेयर प्रो0 मंयक अग्रवाल, संकायाध्यक्ष, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय गुरुकुल कंागड़ी सम-विश्वविद्यालय, हरिद्वार तथा कांफ्रेस सह-चेयर प्रो0 एम.एम.तिवारी, अभियात्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय, तथा कार्यक्रम के आयोजन सचिव डा0 संजीव कुमार लाम्भा, मैकेनिकल ईन्जीनियरिंग, अभियात्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय, तथा सह-आयोजनसचिव डा0 निशांतकुमार, कम्प्यूटर साईस ईन्जीनियरिंग, अभियात्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय, ने बताया कि दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए अब तक 150 से ज्यादा शोध पत्र प्राप्त हो चुके है तथा लगभग 250 प्रतिभागियों के कार्यक्रम में भाग लेने की सम्भावना है।