विश्व लेब टेक्नीशियन दिवस बुके और मिठाई खिलाकर मनाया गया।

दीपक मिश्रा 

विश्व लेब टेक्नीशियन दिवस बुके और मिठाई खिलाकर मनाया गया।
विश्व लेब टेक्नीशियन दिवस पर जिला हरिद्वार के लेब टेक्नीशियन ने प्रमुख अधीक्षक डा आर बी सिंह एवं डा एस के सोनी, डा रविन्द्र चौहान सर को बुके देकर और मिष्ठान खिला कर मनाया गया।
प्रमुख अधीक्षक डा आर बी सिंह, वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा एस के सोनीप्रभारी रक्तकेंद्र डा रविन्द्र चौहान ने कहा लेब टेक्नीशियन का कार्य जिंदगी को बचाने के लिए है रक्त की जांच के बाद ही बीमारी का पता चलने के बाद ही बीमारी का निदान किया जा सकता है इसलिए लेब टेक्नीशियन का विभाग में बहुत महत्व है, अधिकारियों ने लैब टेक्नीशियनो को बधाई और शुभकामनाएं दी।
चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण महासंघ के जिला मंत्री प्रदीप मौर्य, अमित कुमार, आशा रतूड़ी ने कहा कि हम अपने कार्य को पूर्ण तत्परता से निभा रहे हैं पूर्व में कोविड महामारी में सभी अधिकारी और कर्मचारियों के साथ साथ लैब टेक्नीशियनो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है विश्व लेब टेक्नीशियन दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
हार्दिक शुभकामनाएं देने वालों में डा आर बी सिंह, डा एस के सोनी, डा रविन्द्र चौहान, प्रदीप मौर्य, अमित कुमार, आशा रतूड़ी, अनुराधा, धीरेन्द्र सिंह, नरेंद्र भट्ट, नवीन बिंजोला, विनोद तिवारी, दीपाली, दिनेश लखेडा, वर्णिक चौधरी, रजनी अग्रवाल, रेना नय्यर, अकलीम अंसारी, हरीश सेमवाल, इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *