आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा शिवमूर्ति तिराहे पर गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।।

दीपक मिश्रा 

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा शिवमूर्ति तिराहे पर गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण हरिद्वार में आमजन व तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,हरिद्वार जो कि तीर्थ स्थल है और लाखों की संख्या में तीर्थयात्री रोज हरिद्वार में गंगा स्नान व अस्थि विसर्जन के लिए आते हैं जिसके कारण हरिद्वार के होटल, धर्मशाला व आश्रमों में आने वालें तीर्थयात्रियों को गैस की कमी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,हमारी मांग है कि हरिद्वार जैसे तीर्थस्थल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अविलंब शुरू की जाए जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि मोदी सरकार के बड़े दावे धराशाई हो गए पूरे देश में गैस की किल्लत के कारण हाहाकार मचा हुआ है गैस की सप्लाई ठप पड़ी हुई है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार के बड़े बड़े दावे गैस सप्लाई को लेकर फेल हो गए हैं आज गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें इस बात की गवाह कि पूरे देश में गैस की किल्लत है ,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस विमला पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज घरों में गैस की किल्लत हो रही है जिसके कारण गृहिणी महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद विवेक भूषण विक्की और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि हरिद्वार में प्रशासन को चाहिए कि अविलंब कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई खोली जाए जिससे घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा और आमजन को राहत मिलेगी,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास और युवा नेता अजय गिरी ने कहा कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, सरकार को चाहिए कि घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी कर आमजन की समस्या को दूर करने का काम करें,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नलिनी दीक्षित और प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस शशि झा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है पहले गैस के दाम बढ़ाए गए और अब गैस की किल्लत के कारण पूरा देश परेशानियों का सामना कर रहा है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार और हिमांशु राजपूत ने कहा कि हरिद्वार प्रशासन को चाहिए कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई शुरू कराएं जिससे घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा और आमजन को राहत मिलेगी,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ट्रैवल एसोसिएशन महामंत्री रवि मनोचा और वरिष्ठ व्यापारी नेता चोखेलाल ने कहा कि सरकार को चाहिए कि अविलंब गैस सप्लाई सुचारू रूप से शुरू कराएं जिससे जल्द ही शुरू होने वाली चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल सकें ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े,
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह, वीरेंद्र श्रमिक,अरूण राघव, नवीन सैंस,रेखा गुप्ता, रोशनी कल्याण, आशीष पंवार, मनीराम बागड़ी, सतेंद्र वर्मा, अरूण चौहान, सुनील कुमार प्रजापति, गगनदीप सिंह,शिवम चौहान, अंकित अग्रवाल,भारत भाटिया, नवीन भाटिया,विक्रम भाटिया, मोहित अरोड़ा,दीपक पांडेय ,अखिल त्यागी, पीसीसी सदस्य राहुल चौधरी,गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल, नागेश रावत,विजय प्रजापति, धनीराम शर्मा,प्रदीप भाटिया, वरुण भाटिया, मुन्ना मास्टर,अमन यादव,हेमंत चंचल,मनीष गुप्ता, मोहित गर्ग,संदीप जाटव, मुन्ना मास्टर,सत्यम शर्मा, दिव्यांश अग्रवाल आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *