श्री राम लीला कमेटी रजिस्टर हरिद्वार द्वारा आज श्री राम लीला भवन में बड़ी धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ श्रीराम नवमी का वार्षिकोत्सव मनाया गया

दीपक मिश्रा 

श्री राम लीला कमेटी रजिस्टर हरिद्वार द्वारा आज श्री राम लीला भवन में बड़ी धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ श्रीराम नवमी का वार्षिकोत्सव मनाया गया। आज के रामनवमी महोत्सव के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मदन कौशिक ने कहा कि भगवान श्री राम के जीवन का अनुसरण करके हम अपना जीवन सफल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने धर्म एवं सत्य की रक्षा के लिए अपना राज सुख एवं परिवार सुख को त्याग दिया था। कैबिनेट मंत्री श्रीमदन कौशिक ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भगवान श्री राम की तरह मर्यादा जीवन जीना चाहिए। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि भगवान राम के बताए मार्ग में चलें तो पूरी दुनिया में शांति एवं सद्भाव हो जाएगा। श्रीरामलीला सम्पति कमेटी के मंत्री रविकांत अग्रवाल ने कहा कि भगवान राम हमारी संस्कृति एवं अस्मिता के प्रतीक है। श्रीरामनवमी के उत्सव
में हरिद्वार के प्रसिद्ध भजन गायक मनोज शर्मा एंड पार्टी ने श्रीराम कीर्तन गाकर समस्त राम भक्तों को भाव विभोर कर दिया कार्यक्रम का संचालन डॉ संदीप कपूर ने किया। आज के कार्यक्रम में पधारे।अतिथियों का स्वागत करने वालों में श्री रामलीला संपत्ति कमेटी के अध्यक्ष सुनील भसीन, महाराज कृष्ण सेठ, भगवत शर्मा मुन्ना, कन्हैया खेवड़िया, विनय सिंघल, रवींद्र अग्रवाल, महेश गौड़, मनोज बेदी, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, सुरेंद्र अरोड़ा, पवन शर्मा, ऋषभ मल्होत्रा, गोपाल छिब्बर, रमन शर्मा आदि मुख्य रूप से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *