दीपक मिश्रा
🕉🙏🙏 भारतीय योग संस्थान , इकाई हरिद्वार , पूर्वी जिला द्वारा 2 क्षेत्रों , विष्णु गार्डन हिमगिरी मंदिर व नेगी पार्क शिवलोक कॉलोनी में 60th स्थापना दिवस बड़े धूमधाम उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया | मुख्य अतिथि के रूप में अनु कक्कड़ का उद्बोधन , राधिका नागरथ द्वारा सोशल मीडिया का नियंत्रित उपयोग जिससे तनाव व ऑटिज़्म से बचा जा सके , सिडाना जी द्वारा आशीर्वचन / शुभकामनाएं , जयप्रकाश जी द्वारा नए केंद्र खोलने व योग मंजरी की सदस्यता बढ़ाने की प्रेरणा आदि सुंदर जानकारी , तन्नू त्यागी द्वारा प्राणायाम का सुंदर अभ्यास , प्रवीण अरोड़ा जी द्वारा संस्थान परिचय व नीलम नसवा व उषा चौधरी द्वारा मंच संचालन किया गया । सुधा जैन जी द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया । सुंदर साधना का अभ्यास सरोज चौकियाल जी , नमिता रावत , नमिता नौदियाल , आशा अलग , गीता सचदेवा , उषा बडोनी , प्रभा वैष्णव , मीनाक्षी गर्ग , आशा वर्मा , ममता शर्मा , रेखा त्यागी , अनीता रावत , सरोज चौहान , आशा अलग , प्रभा उपाध्याय , निधि गौतम , सुधा अग्रवाल, पूनम त्यागी , माया पंत , मोना जी , मीनाक्षी मित्तल , मंजू अग्रवाल , निर्मला रावत , मीनू चौधरी , विमला जी , मीनाक्षी शर्मा , नूतन कौशिक , विमला जी मीनू चौधरी , पूनम श्रीवास्तव द्वारा कराया गया । प्रार्थना एवं शांति पाठ व योग प्रेमियों द्वारा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । इस अवसर पर साक्षी राजपूत , रेखा शर्मा , सुनीता आदि उपस्थित रहे । कुल संख्या 90 के लगभग रही ।