दीपक मिश्रा
हरिद्वार-22 अप्रैल 2026 विश्व पृथ्वी दिवस
गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के दयानंद स्टेडियम प्रांगण विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्राध्यापकों ने वृक्षारोपण किया। इससे पूर्व प्रातःकालीन बेला मे माता लालदेई यज्ञशाला मे विभाग के पर्याय मे यज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ के ब्रहमा डाॅ0 दीनदयाल वेदालंकार ने मनुष्य द्वारा धर्म की रक्षा तथा धर्म द्वारा मनुष्य की रक्षा किये जाने पर वैदिक उपदेश दिया। तत्पश्चात विभागीय शिक्षकों ने समाज एवं प्रकृतिक के संरक्षण मे अपने धर्म का पालन करते हुये वृक्षारोपण करते हुये पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की।
समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा मेहता लूथरा वृक्षारोपण से जल, जंगल एवं जमीन मे परस्पर सामाजस्य तथा प्रकृति मे सन्तुलन बनाये रखने मे मदद मिलती है।
वृक्षारोपण मे डाॅ0 शिवकुमार चैहान, डाॅ0 कपिल मिश्रा, डाॅ0 अनुज कुमार, डाॅ0 प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार, दुष्यन्त सिंह राणा सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी अश्वनी कुमार, कुलदीप सिंह रतूडी, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कुलदीप आदि सम्मिलित हुये। सभी ने ग्रीष्म ्ऋतु मे जल स्तर सामान्य बनाएं रखने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर डाॅ0 शिवकुमार चैहान ने कहाॅ कि ओजोन परत विच्छेदन के स्तर मे आ रही तेजी को रोकने की दिशा मे वृक्षारोपण एक मात्र सरल एवं सहज उपाय है। डाॅ0 चैहान ने सभी को पृथ्वी दिवस पर प्राकृतिक सन्तुलन के लिए अधिक वृक्षारोपण जैसे सामूहिक अभियान के लिए प्रेरित किया।
कुलसचिव प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार, निदेशक, आई0क्यू0ए0सी0 प्रो0 पंकज मदान, वित्ताधिकारी प्रो0 वी0के0 सिंह, उपकुलसचिव डाॅ0 श्वेतांक आर्य, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 एल0पी0पुरोहित, मीडिया सैल के अध्यक्ष डाॅ0 अजीत तोमर, प्रभारी डाॅ0 अजय मलिक ने विभागीय शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार एवं छात्रों को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर डाॅ0 अनिल डंगवाल, कुलभूषण शर्मा, हेमन्त सिंह नेगी, मनोज कुमार आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।