ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन समय की आवश्यकता है*

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार। सर्व ब्राह्मण महासभा (पं) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 26 अप्रैल 2026 दिन रविवार, वैशाख शुक्ल दशमी तिथि को श्री कृष्ण निवास आश्रम कनखल में आयोजित की गई।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संगठन की रीति-नीति पर चर्चा करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष *जे०पी०शर्मा* जी जो कि भारत सरकार के दिल्ली कुछ स्थाई अधिवक्ता है तथा दिल्ली के डॉक्टर जाकिर हुसैन कॉलेज के चेयरमैन भी है, ने कहा कि अब समय आ गया कि जब सभी ब्राह्मणों को एक मंच पर आकर के एकत्रित होना होगा ताकि ब्राह्मणों के उत्थान और उन्नयन के लिए शक्तिशाली प्रयास किया जा सके। सर्व ब्राह्मण महासभा लगभग 8 प्रांतो में अनवरत अनेक वर्षों से कार्यरत है और वहां ब्राह्मणों के एकीकरण का काम बड़े जोर से चल रहा है। जेपी शर्मा जी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विशेष जानकारी भी प्रदान की। कार्यकारिणी में संगठनात्मक सुधार, पुनर्गठन, विचार परिवार के प्रसार, ब्राह्मण समाज में संस्कृति का संरक्षण, पर्यावरण एवं राष्ट्रप्रथम जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित पंडित *श्री तन्मय वशिष्ठ*, महामंत्री, श्री गंगा सभा ने कहा कि है कि आज ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन मे मुझे अपनी बात रखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण परिवार में पैदा होने पर ईश्वर की कृपा है किंतु हमें ब्राह्मण होने के दायित्वों को समझना होगा। केवल कार्यक्रम करने से ब्राह्मणों को उत्थान नहीं होगा बल्कि जमीन पर उतरकर के काम करने से ब्राह्मण का उत्थान होगा। ब्राह्मणों के खिलाफ नकारात्मक विचार और प्रचार करने वालों के जाल में फंसने की हमें कोई आवश्यकता नहीं। आलोचना उसी की होती है जो ऊपर होता है। आरक्षणों के इस दौर में भी सभी उच्च पदों पर ब्राह्मण ही विराजित होते हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री *श्रीमती उषा शर्मा* जी ने कहा कि ब्राह्मणों का वास्तविक उठान कब तक अधूरा है जब तक ब्राह्मण नारी शक्ति संगठित होकर आगे नहीं आती। सर्व ब्राह्मण महासभा आगामी कुछ समय में महिला शक्ति का कार्यक्रम भी करने जा रही है।

पहाड़ी महासभा के संरक्षक *श्री हरि बल्लभ जोशी* ने कहा कि आज कानून के द्वारा ब्राह्मणों को हाशिए पर डाला जा रहा है। ऐसे में आवश्यक है कि ब्राह्मण अपनी आत्मप्रवचना छोड़कर संगठन को शक्तिशाली बनने पर बल दे।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए *डॉक्टर हिमांशु पंडित, प्रदेश अध्यक्ष*, सर्व ब्राह्मण सभा उत्तराखंड प्रांत ने कहा की आज ब्राह्मण अपने मूल से भटक चुका है। जानेऊ, तिलक, शिखा जैसी अपनी मूल परंपराओं को ब्राह्मण छोड़ चुका है। जब तक हम अपने गौरवशाली अतीत और परंपराओं पर गर्व नहीं करेंगे और उन्हें अपनाएंगे नहीं तब तक हम एकत्रित भी नहीं हो पाएंगे।

राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तराखंड प्रांत की कुछ प्रमुख पदों की घोषणा की गई। *श्री तुषार कौशिक जी को राष्ट्रीय महामंत्री* सर ब्राह्मण सभा, *डॉ हिमांशु पंडित प्रदेश अध्यक्ष* सर्व ब्राह्मण सभा उत्तराखंड प्रांत, *श्री विवेक कौशिक प्रदेश महासचिव* सर ब्राह्मण सभा उत्तराखंड प्रांत, *पं०श्री कुशाग्र गोस्वामी* प्रदेश सचिव सर्व ब्राह्मण महासभा *श्री मयंक शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष* सर्व ब्राह्मण सभा उत्तराखंड प्रांत की घोषणा की गई।

कार्यक्रम का बहुत ही सधा और बंधा हुआ संचालन राष्ट्रीय महामंत्री *डॉ संदीप शर्मा* ने किया।

इस अवसर पर सर्वश्री मनोज त्यागी,अरविंद शर्मा, दीपक मिश्रा, वासुदेव, विकास कौशिक, डॉ रत्नेश शुक्ला, डॉ मिथिलेश पांडे, आभास शर्मा, डॉ प्रशांत शर्मा, अमित शर्मा, आशुतोष कौशिक, गीता शर्मा, भूपेश त्यागी, शालिनी शर्मा, आनंद कुमार, मिलिंद, राहुल त्रिपाठी, रोहित शर्मा, कन्हैया खेवड़िया, मोहित शर्मा, पूनम शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव, प्रदीप शर्मा, गौरव भट्ट, निशांत कौशिक, डॉ शोभा रतूड़ी, राहुल शर्मा, भूपेंद्र कौशिक, अनुज शर्मा, सनी दीक्षित, कृष्ण शर्मा, सविता दीक्षित, दिनेश दीक्षित, उषा शर्मा, रीटा शर्मा, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, रमेश जी, अतुल बिजोलिया,ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, महेंद्र श्याम शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, गौतम सुशील शर्मा,लव गौतम, आलोक कुमार गौतम, संतोष शर्मा, के के गौतम, किशोर तिवारी, रामेश्वर दयाल शर्मा, पंकज शर्मा, सुशील कुमार शर्मा सहित बहुत से ब्राह्मण भाई बहन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *