दीपक मिश्रा
आज भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजिo भावाधस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पंजाबी धर्मशाला ज्वालापुर हरिद्वार में आयोजित की गई जिसमें वाल्मीकि समाज को धार्मिक रूप से मजबूत बनाने के लिए धर्मपीठ की स्थापना की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शिवअनार्य जी को बनाया गया साथ में संगठन के धर्मज्ञ वीर श्रेष्ठ धर्मवीर अनार्य, वीरेश ओपी कल्याण वीरेश रविंदर बब्बर, वीर श्रेष्ठ रवि मातंग जी को बनाया गया बैठक में 24 मई 2026 को भगवान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर में स्थापना दिवस के अवसर पर आदि महापर्व मनाया जाएगा पूरे देश से वाल्मीकि समाज के धार्मिक संत, विद्वान, लेखक, पहुंचेंगे जिसकी अध्यक्षता संगठन के सर्वोच्च निर्देश वीरेश नरेश धींगान जी ने की मुख्य रूप से हरियाणा से वीर रामलाल कल्याण जी, चंडीगढ़ से ओमपाल चावर जी, उत्तरप्रदेश प्रदेश से सन्नी सिलेलान, विमल दानव, विनोद वेद, पंजाब से सुरेंद्र जजा, रवि बाली, राजेश टांक, पप्पु बेदी, सुभाष सौदे,अंडमान निकोबार से रोहताश कुमार, उत्तराखण्ड से वीरेश हंसराज कटारिया, संदीप चनालिया, सुरेंद्र बिरला, विकेश कुमार , अनिल टांक, बिजेंद्र टांक, अभिषेक, नीटू द्रविड़ आदि लोग उपस्थित रहे