हरिद्वार-27 अप्रैल 2026 लीडरषिप कैम्प एवं एजूकेषन भ्रमण षिविर का समापन

दीपक मिश्रा 

शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के एम0पी0एड0 प्रशिक्षु अध्यापकों का तीन दिवसीय एजूकेशन भ्रमण एवं बी0पी0एड0 लीडरशिप कैम्प सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। राजकुमार भरत जिनके नाम पर देश का नाम भारतवर्ष पडा ऐसे वीर चक्रवर्ती राजा की जन्म स्थली एवं महर्षि कण्ड की तपस्थली कण्डवाश्रम मे वैदिक गुरूकुल, कोटद्वार मे दिनांक 24.04.2026 से 26.04.2026 तक संचालित कैम्प वापस गुरूकुल कांगडी समविश्वविद्यालय परिसर वापस लौट आया। कैम्प संयोजक डॉ0 शिवकुमार चौहान ने बताया कि कैम्प मे छात्रों के व्यक्तित्व विकास, वातावरणीय स्थितियों में समायोजन, शैक्षिक उन्नति से जुडे व्याख्यान, यौगिक एक्टीविटी, प्रकृति एवं वातावरण मे यज्ञ पद्वति से लाभ, ऐतिहासिक महत्व से जुडे स्थलों का भ्रमण प्रमुख गतिविधियों मे सम्मिलित रही। तीन दिवसीय कैम्प मे प्रशिक्षु छात्रों ने प्रातःकालीन सत्र मे योग के आसन, प्राणायाम एवं पावर योगा, यज्ञीय उपयोग एवं प्रभाव का बारिकियों से अनुभव किया। कैम्प मे दयानंद, श्रद्वानंद, पं0 लेखराम एवं पं0 गुरूदत्त हाउस के प्रमुख ग्रुप इंचार्ज डॉ0 कपिल मिश्रा, डॉ0 प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार तथा कुलदीप चन्द रतूडी का सहयोग एवं व्यवस्थाओं मे सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। कैम्प वापिसी पर प्रतिभागी 85-छात्रों को लीडरशिप कैम्प एवं एजूकेशन भ्रमण की रिपोर्ट तैयार करने सम्बंधी विवरण एवं प्रारूप पर आज दिनांक 27.04.2026 को चर्चा की। कैम्प समाप्ति पर सभीे छात्र कण्डवाश्रम से हरिद्वार बस द्वारा चलकर गुरूकुल परिसर पहुॅच गये। प्रभारी, शारीरिक शिक्षा एवं खेल डॉ0 अजय मलिक ने कैम्प की कुशलता एवं सफलता के लिए सभी ग्रुप इंचार्ज का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *