*SBI कर्मचारी यूनियन AISBISF (ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन) ने अपनी विभिन्न मांगो के लिए प्रदर्शन एव राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की*।

दीपक मिश्रा 
अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ (AISBISF) ने दिनांक 15/05/2026 (शुक्रवार) को अपनी लंबित मांगों को लेकर भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय -5 भेल सेक्टर 1 हरिद्वार के सामने जोरदार प्रदर्शन किया जिसमें आने वाली 25 और 26 मई 2026 को होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान भी किया । इस अवसर पर संघ क्षेत्रीय सचिव श्री जितेंद्र कुमार के नेतृत्व मे विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने अपनी 16 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर जोरदार नारे लगाए जिनमें प्रमुख रूप से संदेश वाहकों , बैंक गार्ड की नियुक्ति , NPS कर्मचारियों को पेंशन फंड मैनेजर चुनने का विकल्प, पेंशन विसंगतयो को दूर करना , आउटसोर्सिंग पर रोक , 2019 के बाद नियुक्त कर्मचियों के लिए इंटर सर्किल ट्रांसफर को दोबारा शुरू करना , कैरियर प्रोग्रेशन स्कीम की समीक्षा , क्रॉस सेलिंग प्रक्रिया में गलत तरीके से उत्पाद बेचने ( मिस सेलिंग ) पर रोक और बोर्ड मै कर्मचारी निदेशक की नियुक्ति की मांगे समाहित है । इसके उपरांत आंदोलन को आक्रामक करते हुए आगामी दिनों में सोशल मीडिया अभियान , कैंडल मार्च अभियान चलाया जाएगा जो अंततः 25 और 26 मई को पूर्ण हड़ताल मै परिवर्तित होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *