/ केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार/ केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। परशुराम चौक पर प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, उपाध्यक्ष परितोष त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए और अब अचानक से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए गए। आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है।
प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि दिनों दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। सरकार महंगाई पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार लोगों का बजट बिगाड़ने पर लगी हुई है।
ऋषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, कार्तिक।शर्मा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से हर वस्तु के दाम बढ़ेंगे। चारधाम यात्रा भी महंगी होगी। ट्रांसपोर्टेशन का भाड़ा भी बढ़ेगा जिससे खाद्य सामग्री और अन्य सामान पर भी इसका असर पड़ेगा। कुछ ही पहले ही दूध की एक कंपनी ने भी अपने दाम बढ़ाए।
नितिन तेश्वर, पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर स्वयं विदेश यात्रा पर चले गए। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता परेशान है।
इस अवसर पर महानगर सचिव सार्थक ठाकुर, जिला महासचिव लक्की महाजन, प्रदेश महासचिव शिवम गिरी, वसीम सलमानी, विशाल प्रधान, आकाश ऋतु राज, वासु शर्मा, दीपक पांडे, आयान सैफी, हिमांशु कुमार, दीपांशु मलिक, ऋषि, आकाश बिरला, एड. विवेक जकारिया, हेमंत चंचल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *