कनखल स्थित स्वयंवर पैलेस में समाज कल्याण विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लगभग 241 लाभार्थियों ने पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया का लाभ प्राप्त किया।

दीपक मिश्रा 

कनखल स्थित स्वयंवर पैलेस में समाज कल्याण विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लगभग 241 लाभार्थियों ने पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया का लाभ प्राप्त किया।

इस कैंप के आयोजक पार्षद शुभम मैन्दोला रहे। उनके प्रयासों एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर सुविधाजनक तरीके से सत्यापन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

कैंप में समाज कल्याण विभाग से दीपक चौहान जी (वरिष्ठ सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी) एवं एडीओ ममता जालवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इसके अतिरिक्त मनोज कुमार वर्मा जी, डी. पी. सिंह , भरत भूषण , ऋषि बक्शी संजीव त्यागी जी एवं नीरज कुमार ने फॉर्म भरवाने तथा लाभार्थियों के सत्यापन कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कैंप आयोजक पार्षद शुभम मैन्दोला ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए इस भौतिक सत्यापन कैंप का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को सुविधा प्रदान करना है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए आगे भी इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे।

पार्षद शुभम मैन्दोला ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभी समाजसेवियों का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्रवासियों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *