दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 19 जून 2026।
भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क में आयोजित तीन दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न योग केन्द्रों से आए साधक-साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग एवं स्वस्थ जीवनशैली का लाभ प्राप्त किया।
क्षेत्रीय प्रधान प्रवीण कपिल ने बताया कि शिविर के तीनों दिनों में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं प्राकृतिक जीवनशैली का नियमित अभ्यास कराया गया तथा मोटापे से बचाव एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर के दौरान सुरेश भट्ट, एस.पी. मौर्य, जय प्रकाश सिंगले, मीरा रावत, आदेश शर्मा, देवेन्द्र सक्सेना, अनीता वर्मा, विमला सिंह, श्रवण त्यागी, ब्रजपाल सैनी, अर्चना चौहान, प्रभा शर्मा, अनिल शर्मा, धर्म सिंह, शिप्रा गुप्ता, सरिता शर्मा, जय ध्यानी, दीनदयाल, राजीव महेश्वरी, सुमन सैनी, हेमा वर्मा तथा अशोक सहित अन्य अधिकारियों ने गहरे एवं लंबे श्वास, ओम् ध्वनि, गायत्री मंत्र, गर्दन के सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, गत्यात्मक पश्चिमोत्तानासन, चक्की संचालन, उष्ट्रासन, शशकासन, हास्यासन, लुढ़कना, सर्पासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति एवं अग्निसार प्राणायाम सहित अनेक स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर जय प्रकाश सिंगले ने मोटापे के प्रमुख कारणों, उससे होने वाले दुष्प्रभावों तथा उसके प्रभावी निवारण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार, नियमित योगाभ्यास एवं अनुशासित दिनचर्या अपनाने का संदेश दिया।
पश्चिमी जिला प्रधान सुरेश भट्ट ने “योग मंजरी” पर विस्तृत चर्चा करते हुए शिविर के दौरान साधकों के अनुभव साझा कराए तथा उनके प्रश्नों का समाधान किया। वहीं मीरा रावत ने वैदिक प्रार्थना एवं शांति पाठ के माध्यम से कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उस समय रहा जब जिला प्रधान सुरेश भट्ट ने क्षेत्र में भारतीय योग संस्थान के नवीन “आर.के.पुरम योग केन्द्र” की घोषणा करते हुए समस्त कॉलोनीवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस घोषणा का उपस्थित नागरिकों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया तथा भारतीय योग संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवीण कपिल, अनिल शर्मा एवं अनीता वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। फोटोग्राफी की जिम्मेदारी सरिता शर्मा ने निभाई, जबकि संस्थान की सामग्री वितरण व्यवस्था सरिता शर्मा एवं हेमा वर्मा द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
शिविर के समापन पर सभी उपस्थित साधकों एवं अतिथियों को प्रसाद वितरित किया गया।
शिविर को सफल बनाने में रूपलाल, अतुल, इंद्रजीत शर्मा, हेमलता, इंदु वर्मा, गौरव जैन सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
शिविर में प्रमुख रूप से अनीता वर्मा, अशोक कुमार, धर्म सिंह, अर्चना चौहान, दीनदयाल, अनिल शर्मा, इन्द्रराज दुग्गल, हरपाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, चरण सिंह, कंचन, श्याम सुंदर, नेपाल गुप्ता, अनिता गोयल सहित विभिन्न योग केन्द्रों से आए लगभग 65 साधक एवं साधिकाओं ने सहभागिता की।
तीन दिवसीय इस शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को मोटापे की रोकथाम, योग के वैज्ञानिक लाभ तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया। उपस्थित साधकों ने ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल देते हुए भारतीय योग संस्थान एवं सभी आयोजकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।