उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय श्री राममूर्ति वीर की 12 वी पुण्य तिथि पर

दीपक मिश्रा 

उत्तरांचल पंजाबी महासभा जनपद हरिद्वार द्वारा आज भगत सिंह घाट पर
उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय श्री राममूर्ति वीर की 12 वी पुण्य तिथि पर
गंगा जी पर दीपदान कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं संरक्षक विमल कुमार ने कहा की स्वर्गीय श्रीराममूर्ति वीर ने जो वृक्ष आज से 25 वर्ष पूर्व उत्तरांचल पंजाबी महासभा का लगाया था। वह आज वट वृक्ष बन चुका है। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा एवं गोविंदपुरी घाट के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा की हम निस्वार्थ भाव से सेवा का संकल्प लें यही वीरजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। व्यापारमंडल के प्रांतीय सचिव सुरेश गुलाटी एवं संस्था के संरक्षक करण मल्होत्रा ने कहा की वीरजी जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक सदस्यों में
से एक थे। उन्होंने नगर पालिका वार्ड के सदस्य से लेकर प्रदेश के राज्यमंत्री होते हुए जो समाज की सेवा की वह
अविस्मरणीय है। उपमा के जिला महामंत्री प्रदीप कालरा एवं राम अरोड़ा ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्गीय राममूर्ति वीर ने सन1962 में एस एम जे एन डिग्री कालेज के निर्माण से लेकर जीवन के आखिरी क्षणों तक डिग्री कालेज के निर्माण में तथा उसके विस्तार में मैनेजिंग कमेटी में रहकर जो समाजसेवा की वह अकथनीय है।
श्रद्धांजलि एवं दीपदान करने वालों में मुख्य रूप से
विक्की तनेजा, रवि ढींगड़ा, कामनी सडाना, भाजपा नेता सुरेश भाटिया, नागेश वर्मा, रवि पाहवा, महिंद्राअरोड़ा , मनोज खुराना, विजय अरोड़ा, शम्मी खुराना, गुलशन, बृजमोहन खन्ना, रिंकू खंडूजा , एच एस उप्पल, कुंवर बाली, संजय कपूर, अभिषेक, सरदार लक्की सिंह अरोड़ा, नीरज कपूर, नरेश मनचंदा, मन्नू मल्होत्रा, राजकुमार शर्मा, शैली चोपड़ा, नवीन कुमार, सरदार गुरिंदर सिंह ढींगड़ा, गुलशन अरोड़ा, प्रवीण गाभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *