सक्षम ने जागरूकता रैली और गंगा आरती कर दिव्यांगजनो के साथ मनाया स्थापना दिवस और किया सम्मानित

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार।
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) ने अपनी स्थापना दिवस के अवसर पर चंद्राचार्य चौक से गोविंद घाट तक जागरूकता रैली निकाली और गंगा आरती की। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले मूक बधिर और दिव्यांगजनो को सम्मानित भी किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं प्राध्यापक डा. योगेश योगी ने दिव्यांगजनो और पूर्व छात्र संगठन डा. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज को सम्मानित किया। डा. योगेश योगी ने कहा कि ने कहा कि सक्षम संस्था जरूरतमंदों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। संस्था के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा दिव्यांगजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहे हैं। उनके प्रयास से कई दिव्यांगजनों ने नया जीवन को आरंभ किया है। संस्था का प्रत्येक सदस्य सेवा का पर्यायवाची है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा और संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्यदेव राठी और कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने की। सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने कहा कि दिव्यांगजन हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में एक मिसाल कायम कर रहे है। कई मामलों में दिव्यांगजन हम सामान्यजन से भी काफी आगे है। उनके कार्य देखकर हमें भी काफी कुछ सीखने को मिलता है। मुख्य वक्ता अनंत प्रकाश मेहरा ने कहा कि केंद्रीय कार्यक्रमों के तहत 20 जून से उत्तराखंड प्रांत के सभी जिलों में सक्षम ने अपना स्थापना दिवस मनाया है। उसी परिप्रेक्ष्य में हरिद्वार में 24 जून को मनाया गया है। सक्षम दिव्यांगजनो के हितों को लेकर लगातार सक्रिय है। कार्यक्रम में मूक बधिर सरदार मोंटू, अभय सिंह, शैलेश मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, गिरीश पपने, पीताम्बर दत्त, देव शर्मा, डा. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के पूर्व छात्रों गोपाल सिंह तड़ियाल, जितेन्द्र वीर सैनी, प्रदीप चौहान, अजय शर्मा, दिनेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रमोद कुशवाहा, रतन सिंह पाल, मनोज कंडवाल, सत्यदेव राठी, सत्यप्रकाश को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रांत महिला प्रमुख निरुपमा रावत, प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, जिला सचिव मानसी मिश्रा, सह सचिव आरती मेहता, एस एस राना, नीरू कौशिक, जसवंत कुमार, यथार्थ, जोगेंद्र तनेजा, सरिता गुप्ता, निधि गुप्ता, दिग्विजय, योगेश चौधरी, सोनी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *