पूरे विश्व को भारतीय दर्शन एवं अध्यात्म से जोड़ती है सनातन की कीर्ति पताका-जगतगुरू कुमार स्वामी

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 26 जून। शिव शक्ति गंगा स्वर्ण मंदिर के परमाध्यक्ष जगत्गुरू महामंडलेश्वर कुमार स्वामी महाराज ने कहा कि कुंभ मेला सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। कंुभ मेले के दौरान गंगा तट पर फहराने वाली सनातन की कीर्ति पताका पूरे विश्व को भारतीय दर्शन एवं अध्यात्म से जोड़ती है। हरकी पैड़ी पर गंगा आरती कर विश्व कल्याण की कामना करते हुए महामंडलेश्वर कुमार स्वामी महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में जिस प्रकार प्रयागराज महाकुंभ दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न हुआ है। उसी प्रकार हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ भी अलोकिक स्वरूप में सफलता पूर्वक संपन्न होंगे। कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार के गंगा तटों पर होने वाले विशाल संत समागम से जो आध्यात्मिक संदेश प्रसारित होंगे। उससे पूरे विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता मजबूत करने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका रही है। आदि गुरू शंकराचार्य ने धर्म रक्षा के लिए अखाड़ों का गठन किया था। आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा सौंपे गए दायित्व का अखाड़े पूरी निष्ठा से पालन करते हुए अखाड़ों के संत, महापुरूष समाज को सांस्कृतिक रूप से एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *