अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस पर जागरूकता अभियान

दीपक मिश्रा 

अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस पर जागरूकता अभियान
250 लोगों ने ली नशामुक्त समाज बनाने की शपथ, स्वास्थ्य परीक्षण व साइबर सुरक्षा की भी दी जानकारी
हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एएनटीएफ हरिद्वार और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न नशामुक्ति केंद्रों से आए लोगों और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कर्मियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जागरूकता वीडियो भी प्रदर्शित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) एवं प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नशे से प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं एएनटीएफ टीम ने नशामुक्ति, साइबर अपराध से बचाव और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए लोगों से अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में नशा संबंधी मानस हेल्पलाइन, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में करीब 250 लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एएनटीएफ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, नशामुक्ति केंद्रों के प्रतिनिधि, पुलिस कर्मी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *