दीपक मिश्रा
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहदेवपुर में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के प्रभारी परमेंद्र कुमार बिष्ट अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी रहे। इस कार्यक्रम में सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित हुए। समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गई,जिनमें से संबंधित विभागों द्वारा तुरत निस्तारण किया गया साथ ही कुछ शिकायतों को शासन स्तर पर अग्रसारित किया गया।जनता की ओर से लगभग पचास
समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गई,जिनमें से संबंधित विभागों द्वारा तुरत निस्तारण किया गया साथ ही कुछ शिकायतों को शासन स्तर पर अग्रसारित किया गया।
इस अवसर पर अपर शिक्षा निदेशक ने विद्यालय का निरीक्षण भी किया।विद्यालय की सुंदर व्यवस्था हेतु प्रधानाचार्य एवंं अध्यापक गणों की प्रशंसा की गयी एवं मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद भीकम सिंह, उप-शिक्षा अधिकारी बहादराबाद विनोद कुमार,पूर्व प्रधानाचार्य तरुण शर्मा,जूनियर इंजीनियर विद्युत विभाग सुमित त्यागी, स्वास्थ्य विभाग से राजीव गोयल तथा ग्राम सभा के गणमान्य व्यक्ति सचिन बर्मन,नाथीराम,ओंकार शर्मा,प्रवीन कुमार,प्रताप सिंह,धनराज,मोनी सहगल,राहुल,बोबी,बबलू,जंगबहादुर,बबली,माया,सविता,आशा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्था ग्राम प्रधान सहदेवपुर मंजीत सिंह एवं प्रधानाचार्य v दिनेश वर्मा,राजेश सैनी, प्रमोद सिंह,राजेंद्र सिंह,शैलेंद्र गौड़,कु तरुणा धीमान रा उ मा वि सहदेवपुर के सहयोग से की गयी। मुख्यमंत्री की पहल पर आयोजित यह कार्यक्रम “सरकार जनता के द्वार” निश्चित रूप से सफल रहा।