राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने कनखल निरंजनी अखाड़े पहुँच कर नवनियुक्त अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविन्द्रपूरी जी का पटका पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेज कर स्वागत किया

दीपक मिश्रा 

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने कनखल निरंजनी अखाड़े पहुँच कर नवनियुक्त अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविन्द्रपूरी जी का पटका पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेज कर स्वागत किया
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष अखाड़ा परिषद व सचिव महानिर्वाणी अखाड़ा महंत रविन्द्रपूरी ने कहा की स्नातन की ध्वजा पूरे विश्व में फहरती रहे और धर्म का प्रचार प्रसार व कुंभ व अर्धकुंभ की सभी व्यवस्था ठीक प्रकार से चलती रहे इसके लिए अखाड़ा परिषद कार्य करती है और नई कार्यकारिणी में आठ अखाड़ो ने बहुमत के आधार पर कार्यकारिणी का गठन किया है जो सम्पूर्ण संत समाज व सभी स्नतनीयों के हितों के को ध्यान में रख कर कार्य करेगा उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की दिशा और दशा को ठीक प्रकार से यदि कोई चला सकता है तो वह भारत देश है क्योकि यहाँ धर्म और संविधान को साथ के कर चला जाता है इस लिए इसके मार्ग पर चलकर ही दुनिया का भला हो सकता है
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल व जिला महामंत्री भाजपा संजीव चौधरी ने कहा की महंत रविन्द्रपूरी जी महाराज निरंतर धर्म के कार्यो में लगे रहते है और अखाड़ा परिषद ने उनको पुनः अध्यक्ष चुन कर एक नया अध्याय लिख दिया है ह के बनने से धर्म के कार्य देश और दुनिया में और तेज़ी से बढ़ेंगे इतने ज्ञानी और तपस्वी संत के ऐसे पदो पर आने से देश और धर्म दोनों की उन्नति का मार्ग खुलता ही नहीं अपितु बहुत तेज़ी से बढ़ता भी है महंत जी का जीवन एक आदर्श और प्रेरणा से भरा हुआ है वो युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श है हम सब को उनके दिखाए रास्ते पर चल कर देश और धर्म के हितों के लिए कार्य करना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *