Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u616477759/domains/prabhatsahara.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

राष्ट्रीय सावक मंच संयोजक एवं भारतीय हिंदूवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने सावक मंच के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हर घर हर जन तक नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान प्रारंभ कर दिया !

 

दीपक मिश्रा

राष्ट्रीय सावक मंच संयोजक एवं भारतीय हिंदूवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने सावक मंच के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हर घर हर जन तक नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान प्रारंभ कर दिया !
चंद्रमोहन कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हुए कहा कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी हरिद्वार में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार चरस, स्मैक, गली मोहल्ले में बिक रही ( अवैध शराब ),जुआ, सट्टा, एवं वेश्यावृत्ति जैसे शर्मनाक, अपराध पौराणिक तीर्थनगरी की संस्कृति एवं गरिमा को कलंकित कर रहे हैं जिन्हें कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार का संपूर्ण विश्व में अति विशिष्ट महत्व है वर्तमान में शासन प्रशासन द्वारा 2027 में अर्ध कुंभ को भव्य एवं दिव्य कुंभ की भांति आयोजित करने का निर्णय लिया गया है इसलिए यह अति आवश्यक है की अर्धकुंभ से पूर्व प्रशासन द्वारा तीर्थनगरी में फैल रहे अवैध नशे के कारोबार पर पूर्णतया अंकुश लगाया जाना चाहिए! उन्होंने कहा कि जिस तरह हरिद्वार में अवैध नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन तेजी से फैलते हुए युवा पीढ़ी को अपनी गिरफ्त में ले रहा है यह पौराणिक तीर्थनगरी हरिद्वार की संस्कृति एवं हमारी युवापीढ़ी के भविष्य लिए अत्यंत ही खतरनाक है ! उन्होंने कहा कि शाम ढलते ही करोड़ों की लागत से बने रोड़ी बेलवाला घाट से लेकर अलकनंदा तक गंगा के घाटों एवं फुटपाथों पर नशा किए हुए नशेड़ियों का कब्जा हो जाता है यह आपस में लड़ते हुए एवं यात्रियों के साथ लड़ते झगड़तै दिखाई देते हैं ! जिस कारण शाम के समय गंगा किनारे प्लेटफार्म पर इवनिंग वॉक पर जाने वाले स्थानीय निवासियों मैं भी भय व्याप्त रहता है! उन्होंने कहा कि हरिद्वार में संपूर्ण विश्व के तीर्थयात्री बड़ी श्रद्धा भक्ति से मां गंगा की पूजा अर्चना एवं स्नान हेतु आते है! परंतु यहां आने वाले तीर्थयात्री गंगा घाटों पर फैली अव्यवस्थाएं एवं नशा किए हुए नशेड़ियों की दुर्दशा को देखकर हरिद्वार की क्या छवि लेकर वापस जाएंगे यह अत्यंत गंभीर एवं विचारणीय विषय है! उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी हरिद्वार का बड़ा ही दुर्भाग्य है कि यह सामाजिक कोढ (नशा एवं वेश्यावृत्ति )नासूर बनकर पौराणिक तीर्थ नगरी हरिद्वार की धार्मिक संस्कृति एवं पवित्रता को नष्ट कर रहे हैं इस अभिशाप को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ! उन्होंने कहा कि गंगाजी में गंदे नाले गिरकर मां गंगा जी को प्रदूषित कर रहे हैं!
उन्होंने कहा कि पौराणिक तीर्थनगरी हरिद्वार की धार्मिक संस्कृति, पवित्रता, एवं गरिमा की रक्षा के लिए एवं नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं की सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय सावक मंच एवं भारतीय हिंदूवाहिनी के कार्यकर्ताओं ने घर घर जन जागरण अभियान प्रारंभ कर दिया है जो निरंतर जारी रहेगा जन जागरण के पश्चात हरिद्वार में प्रशासन की आंख खोलने के लिए बड़ा आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा! उन्होंने कहा कि जन जागरण में हरिद्वार नगरी के प्रति चिंतित बुद्धिजीवी वर्ग, व्यापारिक वर्ग, युवाओं महिलाओं, संतो एवं समाज के सभी वर्गों से संपर्क कर विचार विमर्श प्रारंभ कर दिया गया है! जिसका परिणाम जल्द ही धरातल पर आंदोलन के रूप में दिखाई देगा!
जन जागरण में हिंदी साहित्यकार एसएम जैन पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अशोक मिश्र जी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं दो बार निर्दलीय सभासद रहे डॉक्टर सत्यनारायण शर्मा जी, हाईकोर्ट नैनीताल के अधिवक्ता नरेंद्र बाली जी, चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष महंत ऋषिशरानंद जी, अप्पर रोड पर व्यापारी गण, एवं श्रवणनाथनगर मैं युवाओं एवं महिलाओं से विस्तृत विचार विमर्श कर सहयोग एवं समर्थन प्राप्त किया !
जन जागरण अभियान में सावक मंच के जिला महामंत्री कीर्तिकांत शर्मा, विशाल यादव शिवम कौशिक, शरद अग्रवाल, विपिन सती, विनोद जैन, साहिल बग्गा, सनी भाटिया, संजय गुप्ता, राजीव अरोड़ा आदि उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *