संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता दृढ़ इच्छाशक्ति तथा अनुशासित जीवन ही श्रेष्ठ मार्ग का एकमात्र माध्यम है।

दीपक मिश्रा 
संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता दृढ़ इच्छाशक्ति तथा अनुशासित जीवन ही श्रेष्ठ मार्ग का एकमात्र माध्यम है। यह उदगार गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में चल रहे आर्य वीर एवं आर्या वीरांगना दल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बौद्धिक सत्र के अवसर पर वैदिक विद्वान् प्रो0 सत्यदेव निगमांलकर ने प्रतिभाग कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। गुरुकुल सभागार में सम्पन्न हुए सत्र में प्रो0 निगमालंकार ने कहा कि विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों के बीच शिविर संवाद का एक सशक्त माध्यम है।
दूसरे सत्र में सम्पन्न हुए बौद्धिक सत्र को भौतिकीविद् प्रो0 एल0पी0 पुरोहित ने शिक्षार्थियों को भौतिक तथा आध्यात्मिक जीवन के मध्य मूलभूत सिद्धांत एवं उनकी उपयोगिता पर मार्गदर्शन दिया। विशेष सत्र में आचार्या प्रेरणा ने शिविरार्थियों को वैदिक ज्ञान का आधुनिक शिक्षा में योगदान तथा अनेक प्रेरक घटनाक्रमों के माध्यम से प्रेरित किया। बौद्धिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण का संचालन शिविर व्यवस्थापक बृहस्पति आर्य एवं संदीप वेदालंकार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। शिविर में सायंकालीन सत्र में सम्पन्न हुए शारीरिक प्रशिक्षण में आर्य वीर तथा आर्या वीरांगनाओं ने भारतीय शैली की परम्परागत विधाएँ इंडियन क्लब्स, क्लैस्थनिक तथा लेजियम के माध्यम से आत्मरक्षा के कौशल्य को जाना। शिविर की अन्य गतिविधियों का संचालन सह संयोजक डा0 मयंक पोखरियाल के माध्यम से सम्पन्न हुआ। बौद्धिक सत्र के अतिरिक्त विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों को शारीरिक व्यायाम व अभ्यास भी कराया जा रहा है।
इस अवसर पर धर्मवीर आर्य, मनप्रीत, बोबी आर्य, दिनेश आर्य, डॉ बिंदु मालिक, डॉ कल्पना सागर, डॉ सुनीता रानी, नितिन काम्बोज, डा0 मनोज कुमार, डा0 कपिल मिश्रा, डा0 मुकेश त्यागी, डा0 कपिल आर्य, दीपक आनंद, डा0 प्रणवीर, डा0 भारत वेदालंकार, डा0 आशीष धमांदा, सुनील भगत, मनोज, अमन कुमार, डा0 सुनील कुमार, दीपक आर्य, डा0 शिव कुमार चौहान, डा0 अनुज कुमार डा0 गगन माटा, डॉ० विकास राणा, मनोज कुमार, कुलभूषण शर्मा, हेमंत सिंह नेगी, तथा विभिन्न समितियों के व्यवस्था प्रमुख एवं शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्र उपस्थित रहे। डा0 अंकित कुमार ने शिविर में पधारे अतिथियों, प्रशिक्षुकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *