संसाधन एवं सुविधाएं जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति करके स्वस्थ्य जीवन की राह आसान बनाती

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार-13 जुलाई 2026 संसाधन एवं सुविधाएं जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति करके स्वस्थ्य जीवन की राह आसान बनाती है। गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम प्रांगण वार्ड न0 54 मे क्षेत्रीय विधायक आदेश चैहान के मार्गदर्शन मे तथा क्षेत्र पार्षद नागेन्द्र सिंह राणा के प्रस्ताव से सम्पन्न हुये शौचालय के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकापर्ण मेयर किरण जैसल एवं समविश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार के द्वारा सम्पन्न हुआ। अपने सम्बोधन मे प्रो0 निगमालंकार ने कहाॅ कि पार्षद नागेन्द्र राणा सरल, सहज एवं प्रेरक छवि के साथ सामान्य जनमानस के स्वास्थ्य, सुविधाओं एवं समस्याओं के निवारण के प्रति कृत संकल्पित रहते है। ऐसे चरित्रवान जनसेवक अपेक्षाकृत कम देखने को मिलते है। मुख्य अतिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुये मेयर किरण जैसल ने कहाॅ कि हरिद्वार का विकास उनकी प्राथमिकताओं मे सबसे अग्रणी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच से विकास की गति अनवरत जारी है। पार्षद नागेन्द्र राणा ने कहाॅ कि जनता के बेहतर जीवन के लिए उन्हे जो भी आवश्यक लगता है, उसके लिए विधायक आदेश चैहान तथा मेयर किरण जैसल का भरपूर सहयोग प्राप्त होता है, जिसके कारण वह अपने संकल्प को सिद्व करने मे सफल होते है। लोकापर्ण कार्यक्रम मे कुलसचिव प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार ने वैदिक मंत्रोच्चार करते हुये मेयर का अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुये स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो0 नवनीत, प्रभारी डाॅ0 अजय मलिक, डाॅ0 कपिल मिश्रा, डाॅ0 अनुज कुमार, डाॅ0 प्रणवीर सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी डाॅ0 शिवकुमार चैहान, डाॅ0 अजेन्द्र कुमार, डाॅ0 संदीप कुमार, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार, चरणजीत सिंह, कुलभूषण शर्मा, कुलदीप रतूडी, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, कुलदीप कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *