दीपक मिश्रा
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहदेवपुर हरिद्वार में पीटीए का गठन——–
आज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहदेवपुर में अभिभावक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।इस हेतु बुलाई गई अभिभावकों की आमसभा में श्री प्रवीण कुमार को पीटीए का अध्यक्ष चुना गया। आम सभा का संचालन सचिव श्री राजेश कुमार सैनी अध्यापक ने किया उन्होंने पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण एवं विगत वर्ष में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।श्री शीशपाल सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री किशोरी सिंह ने सभी उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय हित में सहयोग देने का आह्वान किया।
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में श्री मंजीत सिंह प्रधान प्रतिनिधि ,नाथीराम,शीशपल,प्रवीन कुमार, सचिन बर्मन,अपन कुमार,
संदीप कुमार,अरविंद कुमार,
बबली, रानी,माया, अंजिता, विनोद कुमार सैनी,दिनेश कुमार वर्मा, राजेश सैनी, शैलेन्द्र गौड़, राजेन्द्र सिंह,आदि उपस्थित रहे।
बैठक के बाद वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया गया।छात्र छात्राओं ने “बीजबम”के माध्यम से भी वृक्ष लगाये।