आकाश इंस्टीटयूट के 24 छात्र-छात्राओं ने किया नीट-2026 क्वालिफाई

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 17 जुलाई। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड की हरिद्वार ब्रांच के 24 छात्र-छात्राओं ने नीट-2026 क्वालिफाई किया है। जिनमें फैज अहमद 665 अंकों के साथ ऑल इंडिया 713 रैंक हासिल कर हरिद्वार सिटी टॉपर बने हैं। आकाश इंस्ट्यिूट में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एकेडमिक मेडिकल हेड विष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को घोषित किए नीट-2026 के नतीजों में फैज अहमद के साथ मैत्रेयी दीक्षित, जयंत कुमार सैनी, लक्ष्य सिंघल, आकाश सिंह, प्राची रावत, जितेंद्र सिंह, आर्या त्यागी, अंशिका कुशवाहा, ऋषभ सिंह, निम्मी, लक्की सैनी, शक्ति कुनियाल, सृष्टि बघेल, याशिका तोमर, दिव्यांशी चौहान, सानिया मंसूरी, भावना, शुभिका अर्पित, प्रियांशु कुशवाहा, ऋषि दयाल, पार्थ कुशवाहा, विशाल पांडे, सुहानी राजपूत ने नीट क्वालीफाई कर इंस्टीटयूट और हरिद्वार का नाम रोशन किया है। उन्होंने सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हरिद्वार सिटी टॉप करने वाले छात्र फ़ैज़ अहमद ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और अध्यापकों को देते हुए बताया कि यह एक सपना सच होने जैसा है। इस सफलता से उन्हें एक सफल चिकित्सक बनने के लिए और भी ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान ब्रांच मैनेजर मनोहर कुमार, मेडिकल फैकल्टी सुरेश सिंह, रूपेंद्र सिंह, मृत्युंजय उपाध्याय भी मौजूद रहे और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *